सशक्त समाज, समर्थ राष्ट्र
"महाकाली संगठन"
का संगठित प्रयास!

सशक्त समाज से ही समर्थ राष्ट्र का निर्माण होता है – महाकाली संगठन समाज को संगठित और सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है।

"महाकाली संगठन" समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध।

महाकाली संगठन समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कल्याण, प्रकृति की रक्षा और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास करता है।


श्रद्धेय सनत गुरुजी
(दक्षिणेश्वर माँ काली आश्रम के प्रमुख)

#

महाकाली संगठन

डॉ. सार्थक राठौर जी
"संस्थापक, संगठन प्रमुख , महाकाली संगठन !!"



"सेवा सर्वत्र साध्यते, सेवादानम जगत्सुखम्""

सेवा सर्वत्र साध्यते – सेवा हर जगह संभव है, अर्थात सेवा करने के लिए कोई सीमा नहीं होती। यह किसी भी स्थान, परिस्थिति या व्यक्ति के लिए की जा सकती है।

सेवादानम् जगत्सुखम् – सेवा का दान ही सम्पूर्ण विश्व के सुख का कारण बनता है। जब हम दूसरों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं, तो न केवल उनका बल्कि संपूर्ण समाज और विश्व का कल्याण होता है।


#

हमारे निरंतर प्रयासों से हम अपने आसपास के क्षेत्र को और अधिक सभ्य बना रहे हैं। आइए, इस अभियान में हमारे साथ जुड़ें और देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

हमारा परिचय

महाकाली संगठन एक सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण के लिए समर्पित संस्था है, जो इतिहास से प्रेरणा लेकर वर्तमान में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेती है। यह संगठन स्वतंत्रता सेनानियों, समाज सुधारकों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, सैनिकों और चिकित्सकों के योगदान को स्मरण कर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य करता है। साथ ही, यह जीव-जंतुओं की सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता है। संगठन का उद्देश्य समाज में नैतिकता, करुणा और आत्मनिर्भरता का विकास करना है, जिससे लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग बनें।

महाकाली संगठन पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए अभियान चलाता है, वहीं जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य शिविरों और रक्तदान अभियानों का आयोजन करता है। शिक्षा के क्षेत्र में यह आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। संगठन महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से यह संगठन समाज में मानसिक और आत्मिक शांति लाने का प्रयास करता है, जहां योग, ध्यान और नैतिक शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार किया जाता है। अपने बहुआयामी उद्देश्यों के साथ, महाकाली संगठन समाज में न्याय, समानता और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए कार्यरत है, ताकि एक सशक्त और उन्नत राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।

"महाकाली संगठन - सदैव आपके और आपके परिवार समाज की सेवा में तत्पर!"

#

"एकता, नारी शक्ति और न्याय – महाकाली संगठन की पहचान!"

"परिवर्तन की राह, महाकाली का साथ!"

"सशक्त नारी, सशक्त समाज – महाकाली संगठन का संदेश!"

समाज सेवा एवं सशक्तिकरण

समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।

संस्कृति और आध्यात्मिक जागरूकता

नैतिकता, योग, ध्यान और धार्मिक मूल्यों के माध्यम से समाज में मानसिक, भावनात्मक और आत्मिक संतुलन स्थापित करना

पर्यावरण एवं जीव-जंतु संरक्षण

पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जीव-जंतुओं की सेवा के माध्यम से प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना।

300000

Rupees of Donation

500

Members

978

Happy beneficiary

13

Years of Dedicated Service

समाज सेवा में संघठन का योगदान

#

"संघठन की कोशिशें, बेहतर भविष्य के लिए।"

#

हमारे द्वारा प्रत्येक छेत्र में अनेक सेवा के कार्य किये जा रहे हैं जिनमे से मुख्य निम्न हैं

शिक्षा का विकास

निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना, विशेष रूप से पिछड़े और गरीब क्षेत्रों में।

स्वास्थ्य सेवाएं:

मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन,रक्तदान , मुफ्त इलाज , दवाइयों का आबंटन ।

महिलाओं का सशक्तिकरण:

महिला शिक्षा और स्वावलंबन के लिए विभिन्न कार्यक्रम। महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूकता ।

पर्यावरण संरक्षण

वृक्षारोपण अभियान चलाना। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से बचाव के उपायों को बढ़ावा देना।

भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाना और पारदर्शिता की कोशिश करना।

गरीबी उन्मूलन उनका न्याय

खाद्य सुरक्षा, आवास, और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना,विभिन्न धर्म, जाति और समुदायों के बीच भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देना।

जीव जन्तुओं की सेवा

घायल, बीमार या अपंग पशुओं के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना।

सजगता निर्माण करना

स्वतंत्रता सेनानी , शिक्षक , मार्गदर्शक के प्रति सम्मान स्थापना

अध्यात्म के क्षेत्र में सहयोग

ध्यान एवं योग शिविर , प्रवचन , सत्संग , सद्भावना, परोपकार का मनुष्यों में विकास धार्मिक ग्रंथो का अध्ययन प्रचार प्रसार

तीन चरणों में संगठन से जुड़े और समाज को सशक्त बनायें

#
स्टेप - 1

सदस्य बनने हेतु 200₹ रुपये का नीचे दिए गए कर कोड पर भुगतान करें





स्टेप - 2

अपनी जानकारी देवें

निचे दिए गए लिंक फॉर्म खोले क्लिक करें

गूगल फॉर्म ओपन होगा उसमे समस्त डिटेल डालकर सबमिट करें।


आपके द्वारा दिए गए डिटेल्स के आधार पर ही आपकी सदस्यता कार्ड का निर्माण किया जायेगा।
स्टेप - 3

स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप्प करें  

बटन पर क्लिक कर / कोड स्कैन कर / नंबर पर सीधे सेव कर पेमेंट स्क्रीनशॉट भेजें।


9340829992