#

महाकाली संगठन द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

5 Jan 2025 JANJGIR, TILAI, JANJGIR

जांजगीर, छत्तीसगढ़ – महाकाली संगठन के तत्वाधान में प्रातः स्मरणीय ब्रह्मलीन तांत्रिकाचार्य स्व. श्री चंद्रिका गुरुजी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर 4 जनवरी 2025 (शनिवार) को दक्षिणेश्वर महाकाली आश्रम, जांजगीर में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया। शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गुरुजी की प्रेरणा से हुआ सफल आयोजन स्व. श्री चंद्रिका गुरुजी ने अपने जीवन में सदैव परोपकार को प्राथमिकता दी और निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में लगे रहे। उन्हीं की प्रेरणाओं के साथ उनके सुपुत्र एवं महाकाली संगठन के संरक्षक श्री सनत गुरुजी एवं स्वामी सुरेंद्र नाथ जी के मार्गदर्शन में यह रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में महाकाली संगठन के संस्थापक एवं प्रमुख डॉ. सार्थक राठौर जी के दृढ़ नेतृत्व और संघर्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो सका। संगठन के पदाधिकारियों की अहम भूमिका इस आयोजन में महाकाली संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पुरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र देवांगन, प्रदेश प्रमुख सोशल मीडिया प्रथम राठौर, प्रदेश महामंत्री सीमांक राठौर, जिलाध्यक्ष लेखराम देवांगन, उपाध्यक्ष युगल केडिया, जिला मंत्री सिद्धार्थ राठौर, पारस राठौर, संकल्प राठौर, जिला प्रमुख सोशल मीडिया अनुपम नामदेव सहित संगठन के कई सक्रिय सदस्यों ने सेवा भाव के साथ श्रमदान किया।

संगठन के निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले प्रमुख सदस्यों में प्रवीण राठौर, प्रतीक राठौर, श्रीराम राठौर, नितेश राठौर, निखिल यादव, राहुल राठौर, नितेश, प्रांशु और अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने समर्पित भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन में कई सम्माननीय अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें विधायक श्री व्यास कश्यप, जिले के यातायात प्रभारी प्रदीप जोशी (रक्षित निरीक्षक), जिला हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आलोक मंगलम (MBBS MD), नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, कोर्स स्क्वायर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शक्ति साहू, श्री संतोष गुप्ता, श्री रमेश पैगवार, श्री शत्रुघ्न दास महंत, भाजपा नेत्री एवं दमदार वक्ता मंजूषा पाटले, परमेश्वर राठौर, रामविलास राठौर, प्रिंस शर्मा, राजू शर्मा, दिनेश चंद्र, लोकेश राठौर सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


#
#

रक्तदाताओं ने दिखाई समाज सेवा की मिसाल शिविर में गुरुजी के सुपुत्र श्री अवधेश राठौर (व्याख्याता), अखिलेश राठौर (डायरेक्टर महाकाली एम्पायर), अधिवक्ता प्रदीप राठौर, डॉ. पारुल राठौर, योगिता राठौर, शर्मिष्ठा, आराध्य, नीलकमल राय, अंकित गर्ग, किशन वर्मा (हल्क जिम डायरेक्टर) सहित कुल 90 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।


महाकाली संगठन ने उन सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।

ब्लड बैंक टीम एवं आयोजन समिति का विशेष योगदान शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक टीम के समाजसेवी पवन यादव, संगठन के सक्रिय सदस्य प्रदीप साहू, मुख्य प्रबंधक सुनील गर्ग का विशेष योगदान रहा। इन सभी के समर्पण और कार्यकुशलता के कारण यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।


संरक्षकों ने किया सभी का आभार व्यक्त कार्यक्रम के अंत में महाकाली संगठन के संरक्षक दक्षिणेश्वर मां काली आश्रम के प्रमुख श्रद्धेय श्री सनत गुरुजी एवं स्वामी सुरेंद्र नाथ जी ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने की प्रेरणा दी।

समाचार चुने