#

महाकाली संगठन ने कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

31 Jan 2025 JANJGIR, TILAI, JANJGIR

जांजगीर, छत्तीसगढ़ – 1 एवं 2 फरवरी 2025 को विशाखापट्टनम में आयोजित 8वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप, जिसे यूनाइटेड शोतोकॉन कराटे इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है, में भाग लेने के लिए जांजगीर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रवाना हुए। महाकाली संगठन के प्रमुख डॉ. सार्थक राठौर जी ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपनी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संगठन के जिला महामंत्री श्री सिद्धार्थ राठौर, श्री पारस राठौर और सोशल मीडिया प्रमुख श्री प्रथम राठौर भी उपस्थित रहे। संगठन की ओर से सभी जूनियर खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वे अपने कौशल और मेहनत से जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।

समाचार चुने