#

मनववर्ष के द्वितीय दिन महाकाली संगठन ने ग्राम तिलाई में चलाया स्वच्छता अभियान

1 Jan 2025 JANJGIR, TILAI, JANJGIR

अकलतरा, छत्तीसगढ़ – नववर्ष 2025 के द्वितीय दिन महाकाली संगठन द्वारा ग्राम तिलाई (अकलतरा) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संगठन के सदस्यों ने सामुदायिक मंच, मंदिर प्रांगण एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान में जिला महामंत्री मुकेश कौशिक (अभी), शिवम कौशिक, सिंटू यादव, रोहन, सोनू, अंकित, योगेश सहित अन्य सक्रिय सदस्य सुबह से ही श्रमदान में जुटे रहे। सभी ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सफाई कार्य किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

महाकाली संगठन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। संगठन ने सभी को नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा और स्वच्छता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


समाचार चुने