#

महाकाली संगठन ने नववर्ष पर किया प्रसाद वितरण

1 Jan 2025 JANJGIR, MAHAKALI ASHRAM

जांजगीर। नववर्ष के प्रथम दिन महाकाली संगठन के सभी सदस्यों ने समाज सेवा और सद्भावना का परिचय देते हुए जांजगीर शहर स्थित नहरिया बाबा में प्रसाद वितरण किया। इस पुनीत कार्य में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख सोशल मीडिया प्रथम राठौर, प्रदेश महामंत्री सीमांक राठौर, बिट्टू राठौर, सिद्धार्थ यादव, ब्रजेश यादव, महेंद्र, रणवीर और मिथलेश जी सहित अन्य सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

महाकाली संगठन के सदस्यों ने नववर्ष की शुरुआत जरूरतमंदों को प्रसाद वितरण कर की, जिससे श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है और भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखा जाएगा।


महाकाली संगठन की ओर से सभी नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

समाचार चुने