#

नववर्ष के प्रथम दिन महाकाली संगठन ने सेवा भाव से किया वृक्षारोपण

1 Jan 2025 JANJGIR, MAHAKALI ASHRAM

छत्तीसगढ़ – नववर्ष 2025 के प्रथम दिन महाकाली संगठन के सदस्यों ने आनंद, उमंग और सेवा भाव के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। संगठन द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण को हरित बनाने का संकल्प लिया। इस अभियान में महाकाली संगठन के प्रदेश प्रमुख सोशल मीडिया प्रथम राठौर, प्रदेश महामंत्री सीमांक राठौर, जिला महामंत्री पारस जी, एवं सक्रिय सदस्य बिट्टू राठौर, नितेश यादव, अमित अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता सुबह से ही श्रमदान में जुटे रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति को संवारने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भी अपने स्तर पर वृक्षारोपण करें और हरियाली को बढ़ावा दें।


महाकाली संगठन ने सभी नागरिकों को नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

समाचार चुने