#

नववर्ष के प्रथम दिन महाकाली संगठन ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

1 Jan 2025 JANJGIR, MAHAKALI ASHRAM
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ – नववर्ष 2025 के प्रथम दिन महाकाली संगठन के सदस्यों ने समाज सेवा और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। संगठन के सदस्यों ने अलग-अलग क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई कार्य किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अभियान के अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष लेखराम देवांगन जी ने अपने साथियों के साथ चांपा में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भुवन लाल देवांगन, गजानंद देवांगन, कमलेश देवांगन, विजय देवांगन सहित अन्य सक्रिय सदस्य सुबह से ही श्रमदान में जुटे रहे।

संगठन के सदस्यों ने आम नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। महाकाली संगठन ने सभी नागरिकों को नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सेवा और स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

समाचार चुने