जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ – महाकाली संगठन के संस्थापक एवं संगठन प्रमुख डॉ. सार्थक राठौर जी के निर्देशानुसार युवा समाजसेवी श्री राम राठौर जी को महाकाली संगठन का जिला महामंत्री (जांजगीर-चांपा) नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर महाकाली संगठन की ओर से श्री राम राठौर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व एवं समर्पण से सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों को नए आयाम मिलेंगे।
साथ ही, संगठन में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया। महाकाली संगठन ने आशा जताई कि सभी सदस्य मिलकर समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।