#

मासूम बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति जानने पहुंचे महाकाली संगठन के प्रतिनिधि

03 Nov 2024 JANJGIR, MAHAKALI ASHRAM

कुछ दिनों पूर्व ढाई साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और घृणित घटना के विरोध में महाकाली संगठन के नेतृत्व में 21 अक्टूबर को एक कैंडल मार्च निकाला गया था। इस घटना के बाद से ही संगठन ने बच्ची और उसके परिवार के साथ खड़े होने का संकल्प लिया है। आज दिनांक 3 नवंबर को महाकाली संगठन के प्रमुख डॉक्टर सार्थक राठौर जी और जिला जांजगीर महामंत्री सिद्धार्थ राठौर जी ने बच्ची से मुलाकात की और उसकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। बच्ची के घर वालों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। दिवाली की मिठाई और चॉकलेट पाकर बच्ची के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ है और धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रही है। महाकाली संगठन ने पहले ही बच्ची के लिए 1 लाख 10 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। बच्ची के सभी दस्तावेज़ पूरे हो जाने के बाद यह राशि जल्द ही उन्हें सौंप दी जाएगी। इस राशि के एक हिस्से को बच्ची के नाम से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने का भी विचार किया गया है, ताकि भविष्य में बच्ची को इसका लाभ मिल सके और उसका भविष्य सुरक्षित हो सके। महाकाली संगठन ने इस पूरे प्रकरण में बच्ची और उसके परिवार के साथ खड़े होकर न केवल न्याय की मांग की है, बल्कि उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं। संगठन का यह प्रयास समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने और पीड़ितों की मदद करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।

समाचार चुने